फतेहाबाद (एकता): हरियाणा के फतेहाबाद के बलियाला हेड पर उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे ट्रैक के किनारे युवक-युवती के शव मिले। मीडिया सूत्रों के अनुसार शनिवार पैसेंजर ट्रेन से कटकर दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शवों की पहचान गांव ललौदा निवासी राकेश और गांव खनौरा निवासी गरिमा के रूप में हुई है। खास बात यह है कि बात यह है कि दोनों विदेश जाने के लिए कागजात बनवाने के सिलसिले में टोहाना पहुंचे थे।
जीआरपी ने शक जताया कि शायद सेल्फी लेते समय दोनों के साथ यह हादसा हुआ होगा। वहीं दोनों के टूटे हुए मोबाइल और युवती का पर्स बरामद हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यहां हादसा हुआ वहां एक बुलेट बाइक भी बरामद हुई। बुलेट भी ट्रैक के किनारे मिली। पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया हैं। दोनों के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है।







