12 दिसम्बर,गुरुग्राम – गुरुग्राम के सेक्टर 37 में सरस्वती एंक्लेव में स्थित एक ऐसी के गोदाम में भीषण आ.ग लग गई.इस गोदाम में पुराने एसी के रिपेयर का काम किया जाता था, लेकिन अचानक से लगी आ.ग ने आसपास के इलाके में दहशत मचा दी.गोदाम में लगी इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए मौके पर लगभग दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आ.ग पर काबू पाया गया।
वही फायर विभाग की तरफ से इस पूरे मामले को लेकर अभी इस मामले की जांच की जा रही है कि आखिरकार इस गोदाम के मालिक के पास फायर एनओसी थी या नहीं लेकिन प्राथमिकता को मध्यनजर रखते हुए इस पूरी आग पर काबू पाया गया सरस्वती एंक्लेव में आसपास छोटी बड़ी फैक्ट्रियां थी इसी को ध्यान में रखते हुए फायर विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को इस आ.ग से दूर हटाया यह भी बताया जा रहा है कि इस आगजनी में चार से पांच कंप्रेसर भी फ़टे इसके बाद इसकी जानकारी फायर विभाग को दी गई मौके पर पहुंचे फायर विभाग के कर्मचारियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद इस पूरी आग पर काबू पाया फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा चुका है और लगभग लाखों रुपए का इसमें नुकसान हुआ है गनीमत यह रही कि इस आगजनी में किसी के हताहत की कोई खबर सामने नहीं आई है।







