कुरुक्षेत्र, 12 दिसंबर – अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन के कुश्ती दंगल कार्यक्रम में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने अपने दमखम दिखाए ।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत की.राज्य स्तरीय दंगल के बारे में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि खिलाड़ियों को खेलों का नाश करें शिक्षा का नशा करें।आज हमें खुशी है कि पूरे देश में मेडल हरियाणा के सबसे ज्यादा आते हैं और हरियाणा खेलों में आगे बढ़ रहा है और हमारी सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला सराहनीय
वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वन नेशन वन इलेक्शन पर कहा कि यह बड़ा ही अच्छा और सराहनीय फैसला है जो आज केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूर किया है क्योंकि एक साथ जब चुनाव होंगे तो इसे खर्च भी बचेगा पहले अलग-अलग चुनाव होते थे भारी भरकम खर्च होता था और विकास कार्य भी रुक जाते थे आज केंद्रीय कैबिनेट का वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला सराहनीय है।उन्होंने कहा कि कभी पंचायत के चुनाव होने लग जाते, सभी लोकसभा के चुनाव आ जाते थे तो कभी विधानसभा के चुनाव आ जाते थे और विकास कार्य रुक जाते थे क्योंकि इस दौरान आचार संहिता भी लग जाती थी।ऐसे में
प्रधानमंत्री मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन सराहनीय फैसला है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कार्य प्रणाली देश को नुकसान की ओर ले जाती हुई दिखाई दे रही है और लगातार भ्रष्टाचार में डूबते हुए दिखाई दे रही है कांग्रेस।आज देश समझ चुका है कांग्रेस की नीतियां क्या है।जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के दोनों एक दूसरे को बयान को लेकर आमने-सामने हो चुके हैं तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदमे में है क्योंकि उन्हें लोगों ने नकार दिया है क्योंकि कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त पार्टी है और उन्हें जब मुद्दा नहीं मिलता तो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लग जाते हैं और उसका ठीकरा EVM को देते है अभी तो कांग्रेस के लोग एक दूसरों के कपड़े भी फाड़ेंगे।







