Home Haryana कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने किया चुनाव प्रचार

कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने किया चुनाव प्रचार

214
0
13 सितम्बर, पलवल– पृथला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया ने गांव जनौली,मांदकौल और अलावलपुर में चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर गांव की 36 बिरादरी के लोगों ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया। रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में जोश और उत्साह बना हुआ है,उससे साफ है कि इस बार पृथला में होने वाली कांग्रेस की जीत जहां हरियाणा प्रदेश में जीत का नया इतिहास लिखेगी. वहीं यह जीत पृथला क्षेत्र के विकास व रोजगार के द्वार भी खोलने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समूचे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है और निश्चित तौर पर पर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
रघुवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास नहीं हुआ। भाजपा राज में समूचा क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई हैं वहीं चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होता। वहीं महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान,कमेरा वर्ग,कर्मचारियों को हक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर पृथला क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी प्रदान की जाएगी। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जा रहे है। पार्टी के मेनिफेस्टो के बारे में लोगों को अवगत कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here