Home Haryana गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के साथ अंबाला के...

गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के साथ अंबाला के मशहूर गोलगप्पों का लिया आनंद

199
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का अम्बाला छावनी में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अंबाला के मशहूर गोलगप्पों का आनंद लिया। इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने आपस में चर्चा की। इसके उपरांत गृह मंत्री अनिल विज स्वयं अपनी गाड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी को उनकी आगामी यात्रा के लिए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए गए।
गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रभारी बिप्लब देव को अम्बाला के मशहूर गोलगप्पों के बारे बताया और इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ही दोनों नेताओं ने एक साथ गोलगप्पे खाए और आनंद लिया। इसके बाद शाम नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से भाजपा प्रभारी अम्बाला छावनी से रवाना हुए। इस दौरान सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here