Home Faridabad फरीदाबाद की सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा...

फरीदाबाद की सड़कों पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा

103
0

Faridabad(TSN):देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है, और इसी क्रम में फरीदाबाद में भी सोमवार शाम एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बीके चौक से शुरू होकर एनआईटी पांच नंबर मार्केट तक निकली इस यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया। सड़कों पर तिरंगे का विशाल सैलाब नजर आया और पूरा वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारों से गूंज उठा।

हर वर्ग की उत्साही भागीदारी

इस यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, स्थानीय विधायक, पूर्व सैनिक, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर, धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, लोग स्वतः इसमें जुड़ते गए और पूरे मार्ग पर जनसैलाब उमड़ता गया।

केंद्रीय मंत्री ने किया सेना के पराक्रम को सलाम

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जिस साहस और रणनीति का परिचय दिया, वह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “हमारी सेनाएं सिर्फ सीमाओं की रक्षा नहीं करतीं, वे राष्ट्र की अस्मिता और सम्मान की प्रतीक हैं। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि है।”

जनता ने मनाया विजय पर्व

यात्रा में शामिल आम नागरिकों ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और यह यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि देश की विजय का उत्सव है। रिटायर्ड आर्मी अफसरों ने भी भारत की सैन्य ताकत पर विश्वास जताते हुए कहा कि तीनों सेनाएं हर चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों ने इसे एकजुटता और देशभक्ति की मिसाल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here