करनाल, 13 फरवरी –हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम बदल गया है। मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दिन का तापमान सामान्य से अधिक है और रात का सामान्य देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।
जल्दी हुए मौसम बदलाव का गेहूं की फसल पर असर:
अगर आपने मौसम के तापमान को बारीकी से देखा होगा तो दिन के अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। लेकिन अगर आप न्यूनतम तापमान की ओर नजर डालेंगे तो वह सामान्य ही देखा जा रहा है। अभी तक मौसम का गेहूं के ऊपर बहुत अच्छा देखने को मिल रहा है।
किसान भाई रहे निश्चिंत:
करनाल स्थित राष्ट्रीय गेहूं एवं जों अनुसंधान संस्थान करनाल के निर्देशक डॉ रतन तिवारी ने बताया कि धूप तीखी है किंतु तापमान में इसका असर नहीं है। हम लोग अगर किसी बंद कमरे में या शीशे वाले कमरे में बैठ जाएंगे तो हमें गर्मी महसूस होगी, लेकिन अगर हम बाहर धूप में बैठे हैं उसके साथ शीत हवा भी चल रही है तो गर्मी महसूस नहीं होती। किसान भाई बिल्कुल निश्चिंत रहें। गेहूं के लिए मौसम अनुकूल चल रहा है। किसी प्रकार भी गेहूं की फसल पर हानि होने की संभावना नहीं है। अलग अलग जगहों से आ रही रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक गेहूं की फसल में जो फुटाव हुआ है, सिट्टे निकलने शुरू हुए हैं वह बिल्कुल सही आ रहे हैं। अभी तक जो गेहूं की फसल में हुई टीलरिंग पिछली बार से ज्यादा नजर आ रही है।
इस बार का गेहूं की पैदावार लक्ष्य:
संस्थान के निदेशक ने बताया कि इस बार गेहूं का लक्ष्य 115 मिलियन टन रखा गया है।जैसा अभी तक का असर दिखाई दे रहा है और जिस प्रकार सभी जगह से रिपोर्ट हमारे पास आ रही है, हम लगातार लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हम बहुत ही अस्वस्थ है कि हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।
किसानो को सलाह:
संस्थान के निदेशक ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जैसा कि हम देख रहे हैं आजकल हवाएं चल रही है। अगर किसान भाई पानी लगाने की सोच रहे हैं तो वह दिन में पानी ना लगाकर शाम को पानी लगाएं, क्योंकि शाम को हवा थोड़ी कम हो जाती है। निदेशक ने कहा कि हम बहुत ही खुशनसीब है कि गेहूं की नई किस्मों को लगाने की वजह से इस बार फसल में पीला रतवा बीमारी देखने को नहीं मिली है।







