Home Ambala अम्बाला में फिर गरमाया लैंड जिहाद का मामला.. नगर निगम पर ...

अम्बाला में फिर गरमाया लैंड जिहाद का मामला.. नगर निगम पर कारवाई में देरी करने के आरोप

143
0
10 दिसंबर, अंबाला ––हिमाचल के बाद अब हरियाणा के अंबाला में भी लैंड जिहाद को लेकर आवाज उठने लगी है। आज भी अम्बाला में विभिन्न हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर नगर निगम पर कारवाई न करने के आरोप लगाए.
हिंदू संगठनों ने  कहा कि प्रशासन इस अवैध निर्माण में कारवाई करने में देरी कर रहा है.उन्होंने सभी सबूत कोर्ट में पेश किए थे कि ये पीर अवैध है जिसके बाद कोर्ट ने इसे ध्वस्त करने के आदेश दिए थे,लेकिन अभी तक प्रशासन इसपर कारवाई नहीं कर रहा। आज निगम में ताला चाबी लेकर आए है और ये निगम के ज्वाइंट कमिश्नर को थमाया है, अगर अभी भी जल्द कारवाई न हुई तो उनकी अगली रणनीति तैयार है।
वही इस बारे में जानकारी देते हुए नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर पुनीत का कहना है कि ये जगह hsvp के अंडर है और दोनों विभाग मिल कर इसपर कारवाई करने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here