फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- डीजीपी के आदेश पर अब हरियाणा में पुलिस थानों के सौंदर्य करण का काम शुरू हो गया है, जहां पुलिस मुलाजमो को साफ सफाई और सुंदरता के साथ-साथ बेहतरीन मैस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं । इसी कड़ी में आज एसीपी सुधीर तनेजा ने सेक्टर 58 और मुजेसर थाने का निरीक्षण किया ।
डीजीपी हरियाणा और फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के आदेश
एसीपी सुधीर तनेजा ने बताया कि डीजीपी हरियाणा और फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तमाम थानों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है, ताकि थाने में काम करने वाले मुलाजमो को जहां बेहतर वातावरण मिले, वहीं थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं को भी बेहतर माहौल देखने को मिले । एसीपी ने बताया कि हरियाणा के डीजीपी और फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर के आदेश पर तमाम स्थानों का सौंदर्य करण किया जा रहा है जिसके तहत धार्मिक में साफ सफाई के साथ साथ मुलाजमो के रहने और मैस के अंदर तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने आज अपने क्षेत्र के दो थानों का निरीक्षण किया है और वहां पर बिल्कुल बदला हुआ अलग माहौल देखने को मिल रहा है । खाना खाने वाली मैस के अंदर डाइनिंग टेबल लगाए गए हैं और साथ में म्यूजिक का भी प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही तमाम थानों में आपको एक अलग तस्वीर देखने को मिलेगी।







