Home Haryana डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध करने का...

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध करने का किया दावा

99
0
8 दिसंबर, सिरसा-– जिला में डेंगू के बढ़ते मामलों से सिरसा वासियों की चिंताए बड़ी हुई है । आये दिन अस्पतालों में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है सिरसा में आज पांच नए डेंगू के मामले सामने आए। सिरसा में डेंगू के डंक का कहर लगातार जारी है !
 जिला में अब तक डेंगू के 383 मरीज सामने आये आ चुके है डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया है। डेंगू के मरीजों का सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है । शहर ग्रामीण अंचल और स्लम एरिया में लारवा मिलने पर सख्त कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी  अब तक लारवा मिलने की सूरत में 4000 लोगों को नोटिस दिया जा चूका हैं । सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ महेंद्र भादू ने जानकारी देते हुए कहा की स्लम एरिया में डेंगू के बढ़ते केस की संभावनाओं के चलते सर्वे टीम  मुआयना कर रही है डेंगू के बढ़ते केस देख स्वास्थ्य विभाग ने शहर में फॉगिंग तेजी से करवाने के आदेश दिए है । साथ ही स्वास्थ्य विभाग लोगों के सैंपल लेने में जुटासीएमओ डॉ महेंद्र भादू ने लोगों से अपने आसपास के एरिया में साफ सफाई रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here