Home Haryana बीजेपी हरियाणा ने महिला मोर्चा के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की

बीजेपी हरियाणा ने महिला मोर्चा के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की

164
0

चंडीगढ़ |  भारतीय जनता पार्टी हरियाणा ने महिला मोर्चा के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक और प्रदेश संगठन मंत्री फणींदरनाथ शर्मा के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में बल्लभगढ़ की ममता राघव, पानीपत की नेहा शर्मा, गुरुग्राम ग्रामीण की रीना यादव, फतेहाबाद की बैगो रानी, हांसी की नीलम जांगड़ा, और गोहना की रीना शर्मा शामिल हैं। डबवाली की नियुक्ति अभी पेंडिंग है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी शर्मा ने इस संबंध में एक पत्र जारी करते हुए कहा कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को आगामी कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्हें पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here