Home Haryana 5 नवंबर को अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे अमित...

5 नवंबर को अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे अमित शाह: डा. अर्चना गुप्ता

7
0
Screenshot

Ankur kapoor, अम्बाला। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अम्बाला छावनी पहुंचकर भव्य शहीद स्मारक का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनिल विज ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अम्बाला की धरती पर शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व विधायक असीम गोयल, जिलाध्यक्ष, मेयर, नगर परिषद अध्यक्ष और अन्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और भाजपा कार्यकर्ता गृह मंत्री के स्वागत के लिए तैयार हैं।

इससे पहले अम्बाला छावनी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा जिला कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे और शहीद स्मारक के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अम्बाला छावनी में भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here