Home Haryana आप” के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का शिक्षा मंत्री के बयान...

आप” के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार

118
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका (TSN)- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के बयान पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा कहती हैं कि बच्चों की अच्छी शिक्षा आम आदमी की ‘औकात’ से बाहर की बात है। ये बीजेपी की सोच है। इससे गरीबों के बच्चों को शिक्षा के प्रति बीजेपी का चेहरा बेनकाब हो गया है। बीजेपी की सरकार नहीं चाहती कि गरीब का बच्चा पढ़ाई करे। लेकिन “केजरीवाल की गारंटी” है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हरियाणा के हर बच्चे को शानदार शिक्षा मिलेगी और वो भी बिल्कुल मुफ्त में मिलेगी।
अनुराग ढांडा ने कहा कि  बीजेपी सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के कारण आज हमारे बच्चों का भविष्य धूमिल होता जा रहा है।  बीजेपी की सरकार में 70 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। इस सरकार ने युवा पीढ़ी को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षकों के 4500 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा प्रदेश के 182 में से 80 कॉलेजों में प्रिसिंपल ही नहीं हैं। प्रदेश के कॉलेजों में सरकार की तरफ से शिक्षकों के 7986 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 5416 पदों पर शिक्षक काम कर रहे हैं। इन 5416 पदों में भी 2000 से अधिक एक्सटेंशन लेक्चरर काम कर रहे हैं। भिवानी में 556 में से 182, अंबाला में 260 में से 30, चरखी दादरी में 97 में से 42, फरीदाबाद में 369 में से 115, फतेहाबाद में 244 में से 80, गुरुग्राम में 674 में से 171, हिसार में 710 में से 213, करनाल में 485 में से 115, कैथल में 170 में से 76, जींद में 513 में से 159 और रेवाड़ी में 426 स्वीकृत पदों में से 188 पद खाली पड़े है। पूरे हरियाणा के सभी जिलों में कमोबेश यही हाल है।उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं है। यदि युवा शिक्षित नहीं होगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अच्छी, बेहतरीन और फ्री शिक्षा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here