सोनीपत, 06 दिसंबर —देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत में बीमा सखी योजना को लागू करने आ रहे है, और इसको लेकर हरियाणा सरकार युद्ध स्तर पर पर रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियो में जुटी है, आज सोनीपत में महिला कार्यकर्ताओं के साथ साथ पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ रैली की रूप रेखा तैयार करने पहुंची हरियाणा सरकार में स्वास्थय मंत्री आरती राव पहुंची और बताया कि हरियाणा में 35 हजार बीमा सखी सहेली बनाने का लक्ष्य है तो उन्होंने किसान आंदोलन पर भी बयान दिया बोली हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दिया जा रहा है, अन्य प्रदेश हरियाणा में प्रदर्शन ना करें, किसानों की मांगों के लिए कमेटी बनाई गई है ।
हरियाणा सुरक्षित राज्य , अन्य प्रदेशों के किसान अपने राज्य में करे प्रदर्शन
हरियाणा के पानीपत से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत साल 2016 में की थी, और अब एक बार फिर हरियाणा की धरती से ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी बीमा सखी योजना की शुरुआत उसी जगह से करने जा रहे हैं, इसको लेकर आज हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री आरती राव नए सोनीपत से विधायक निखिल मदान के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को रैली में पहुंचने की अपील की, आरती राव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा के पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीमा सखी योजना की शुरुआत करने आ रहे है और हरियाणा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 35 हजार महिलाओं को इससे जोड़ा जाएगा , इसका लक्ष्य सरकार ने रखा है।
देश का किसान दिल्ली में एक बार अपनी लंबित मांगों को लेकर दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं तो इस पर कैबिनेट मंत्री आरती राव ने कहा कि हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है तो हरियाणा के किसान इस आंदोलन में शामिल नहीं होगे , सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है जोकि किसानों की मांगों पर काम कर रही है, वहीं सोनीपत में स्तिथ सिविल अस्पताल के खराब हालत की जानकारी देते हुए आरती राव ने कहा कि सीएमओ बदले गए है और हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा रहा है और सोनीपत सिविल अस्पताल के मामलों में विधायक निखिल मदान से भी चर्चा हुई है।







