Home Haryana नवंबर महीने में यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस ने काटे 2997 चालान, 3 लाख...

नवंबर महीने में यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस ने काटे 2997 चालान, 3 लाख 70 हज़ार वसूला जुर्माना

146
0
06 दिसंबर,  यमुनानगर—यमुनानगर ट्रैफिक पुलिस इन दिनों बेहद चुस्त नजर आ रही है। पुलिस सड़कों पर वाहन चालकों के जमकर चालान काट रही है। लेकिन यमुनानगर शहर की ज्यादातर रेड लाइट्स पॉइंट  खराब है बावजूद इसके नवंबर महीने में पुलिस ने रेड लाइट जंप के 147 चालान किए हैं।
पुलिस ने रेड लाइट जंप के भी काटे जमकर चालान
बता दें कि यमुनानगर पुलिस ने नवंबर महीने में 2997 चालान काटकर खूब वाहावाही लूटी। सरकार के राजस्व में 3लाख 70 हज़ार का इजाफा भी किया। लेकिन एक सच्चाई इससे काफी परे है वह है यमुनानगर शहर की ज्यादा रेड लाइट पॉइंट्स की लाइट्स खराब है। नवंबर महीने में यमुनानगर पुलिस ने सड़कों पर अंधाधुंध गति से चला रहे वाहन चालकों के 946 ओवर स्पीड के चालान काटे हैं। ट्रिपल सवारी के भी चालान काटे गए हैं इसके अलावा ज़ेबरा क्रॉसिंग के भी करीब 206 चालान काटे गए हैं।रेड लाइट जंप के भी 147 चालान काटे गए हैं लेकिन बड़े ही ताज्जुब की बात है कि शहर की रेड लाइट कब जल जाए और कब बंद हो जाए यह रेड लाइट पॉइंट्स पर खड़े पुलिस के कर्मचारियों को भी नहीं पता है। यह लाइट्स अभी खराब नहीं हुई है बल्कि कई महीनो से लाइट्स को ठीक नहीं किया गया है।
शहर की ज्यादातर रेड लाइट्स प्वाइंट्स की लाइट है खराब
 यमुनानगर ट्रैफिक थाना इंचार्ज कुशलपाल का कहना है कि हमने रेड लाइट जंप के मैनुअल चालान काटे हैं। लाइट्स हाल ही में खराब हुई है और इन्हें जल्द ठीक भी कर दिया जाएगा।नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को सबक जरूर से सीखना चाहिए। लेकिन पुलिस को भी एक सबक जरूर लेना होगा की धरातल पर जो सुविधा वाहन चालकों को मिलनी चाहिए वह नजर नहीं आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here