Home Crime मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, दहेज प्रताड़ना के...

मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, दहेज प्रताड़ना के मामले ने बढ़ाई मुश्किलें

263
0

पलवल (एकता): मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई है। बता दें कि सपना चौधरी के परिवार पर उनकी भाभी ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पलवल के महिला थाने में दहेज मारपीट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। यह मुकदमा सपना चौधरी की भाभी ने दर्ज कराया है। आरोप में है कि दहेज में क्रेटा कार की मांग की गई।

पलवल की रहने वाली सपना चौधरी की भाभी ने महिला थाने में दी शिकायत में कहा कि साल 2018 में उसकी शादी नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सपना चौधरी के भाई कर्ण के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ कई बार मारपीट की। 2020 में 26 मई को उसके पति ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

करीब 6 महीने पहले वह अपने पिता के घर पलवल आ गई। जिसकी शिकायत उन्होंने महिला थाना पुलिस को दी महिला थाना पुलिस के द्वारा इसमें पीड़ित के पति, कर्ण, ननंद सपना चौधरी, माता नीलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हालांकि मामले में किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। डीएसपी सतेंदर पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं, आरोप तय होने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here