कुरुक्षेत्र 6 दिसम्बर—-—-अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी बोले भगवान श्री कृष्ण ने कर्म व मानवता का संदेश दिया 28 नवंबर से शुरू हुआ गीता महोत्सव 15 दिसम्बर तक चलेगा गीता जयंती महोत्सव में बहुत ही आनंद का माहौल है। हर वर्ग के लोग इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं सभी इस कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र का गौरव व सम्मान बड़ा है।
मंत्री ने किसानों को दी नसीहत
कृष्ण बेदी बोले किसानों के दिल्ली जाने का मुद्दा कई दिनों से चल रहा है हरियाणा का किसान आंदोलन करने की बात का समर्थन नहीं करता, वह इस बात का समर्थन करता है की हरियाणा ने सभी फसलों के पूरे रेट और 72 घंटे में पेमेंट, हर खेत में पानी पहुंचाने 24 घंटे बिजली देने का काम हरियाणा सरकार ने किया। कैबिनेट मंत्री बेदी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसानों को आंदोलन की राह को छोड़कर बीच का रास्ता अपनाना चाहिए उनकी अपील है बैठकर समस्या का हल निकाला जाए।







