हरियाणा | हरियाणा में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार सुबह 8:50 बजे बारिश का अलर्ट जारी किया है।
अगले तीन घंटों के भीतर यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत और फतेहाबाद जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव फसलों और तापमान दोनों पर असर डाल सकता है, इसलिए किसानों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।







