सोनीपत,24 फरवरी —सोनीपत के गांव रामनगर स्थित एसआर प्लास्ट्रोड्रम फैक्टरी में अचानक भीषण आ.ग लग गई। सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा है।आ.ग पर काबू पाने के लिए सोनीपत, गन्नौर, बड़ी व कुंडली औद्योगिक क्षेत्र से अग्निशमन विभाग की नौ गाडिय़ां पहुंची हैं।फैक्टरी में प्लास्टिक के ड्रम बनाने का काम किया जाता है।प्लास्टिक के ड्रम व केमिकल होने के चलते आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही है।
फैक्टरी में सुबह करीब साढ़े छह बजे लगी आग
ये तस्वीरें गांव रामनगर के पास स्थित एसआर प्लास्ट्रोड्रम फैक्टरी से आ रही है ,जहां सुबह आग लग गई। फैक्टरी के अंदर दो प्लांट लगे है। जिसमें एक प्लांट में प्लास्टिक के ड्रम व बाल्टी बनाए जाते हैं और दूसरे में ड्रम व बाल्टी पर प्रिंटिंग की जाती है।सोमवार सुबह साढ़े छह बजे बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम को सूचना दी गई। आरोप है कि सूचना देने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची।आ.ग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। एक प्लांट पूरी तरह से जल गया। प्रिंटिंग प्लांट में भी आग पहुंच गई है। जिसे काबू करने का प्रयास जारी है,मामले की सूचना के बाद बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम लोगों को फैक्टरी से दूर रखने में मदद कर रही है।आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। फैक्टरी में लगी आग के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठ गया। लोग आसमान में दिख रहे धुएं के चलते कंपनी की तरफ दौड़ पड़े।वहां लोगों का जमावड़ा लगने लगा तो पुलिस ने उन्हें हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
आ.ग से हुआ लाखों नुकसान
इस आ.ग लगने की जानकारी देते हुए बड़ी औद्योगिक थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि रामनगर के पास प्लास्टिक ड्रम फैक्टरी में आग लगने की सूचना सुबह सात बजे मिली थी। तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने के लिए आठ-नौ गाड़ी लगी हुई है। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।







