सोनीपत ( चन्द्रिका )- राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सोनीपत अनुसूचित जाति सम्मेलन में पहुंचे । इस दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष को घेरा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय जो एससी आयोग बनाया गया था, उसे अब भाजपा कार्यकाल में भंग कर दिया गया है । एससी के खिलाफ होने वाले अत्याचार को लेकर 2014 के मुकाबले मौजूदा समय दोगुना अत्याचार बढ़ गया है ।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि हरियाणा में आज नशे का प्रचलन बढ़ रहा है । वहीं पिछले दिनों सोनीपत में कुमारी शैलजा द्वारा अनुसूचित जाति सम्मेलन करने के दौरान महेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक के विधायक के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे और इसी को लेकर आज जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा पार्टी में सभी नेता अपने-अपने तरीके से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं । यह भी कहा कि हर कार्यक्रम में हर नेता उपस्थित नहीं हो पाता, यह किसी भी पार्टी या भारतीय जनता पार्टी में भी संभव नहीं हो पता । उन्होंने यह भी कहा है कि जब आवश्यकता पड़ती है तो सभी एक बड़े मंच पर इकट्ठे भी हो जाते हैं । दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेजेपी पार्टी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि वीरेंद्र सिंह और कैप्टन अभिमन्यु जेजेपी पार्टी के साथ समझौता न करने की बात कर रहे हैं । उन्होंने कटाक्ष करते कहा कि अगर बीजेपी जेपी समझौता करते हैं तो वे खत्म हो जाएंगे । दीपेंद्र हुड्डा ने दावा करते हुए कहा है कि अगली 1 नवंबर 2025 से पहले सत्ता परिवर्तन होगा और कांग्रेस पार्टी को हरियाणा में मौका मिलेगा ।







