Home Ambala किसानों का कल दिल्ली जाने का एलान…अंबाला शम्भू बॉर्डर पर बढ़ाई ...

किसानों का कल दिल्ली जाने का एलान…अंबाला शम्भू बॉर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा

148
0
अम्बाला, 5 दिसंबर –अपनी मांगो को लेकर किसान शम्भू बॉर्डर पर बैठे हुए हैं.अब किसानों ने 6 दिसम्बर यानि कल दिल्ली जाने का एलान किया हुआ हैं, जिसको लेकर किसान शम्भू बॉर्डर पर सभी को आने का न्योता दे रहे हैं. किसान दिल्ली न पहुंचे इसको लेकर अंबाला शम्भू बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी  हैं. दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन शम्भू बॉर्डर से रास्ता बंद होने के कारण वापिस जा रहे हैं.लोगो का कहना हैं कि उन्हें काफी परेशानी हो रही हैं. वही अंबाला पुलिस ट्रैफिक इंचार्ज जोगिंदर का कहना हैं कि लोगो को मार्ग दर्शन करने के लिए यहाँ पर भी सुरक्षाकर्मी लगाए हुए हैं .
किसानों द्वारा 06 दिसंबर को पैदल दिल्ली जाने का एलान किया है. इसको लेकर अंबाला प्रशासन ने धारा 163 लगा दी है.अंबाला शंभू बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है ! अंबाला शंभू बॉर्डर पर बैरिकेटिंग की हुई है,वहीं से लोग वापिस होकर चंडीगढ़ और दूसरे रास्तों से होकर लोगों को जाना पड़ रहा है.जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.बता दे कि 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली कूच करने का एलान किया था. जिसके चलते अंबाला प्रशासन द्वारा 11 फरवरी को ही थ्री लेयर की बैरीगेटिंग की गई थी और किसी को भी यहां से दिल्ली कूच नहीं करने दिया गया था तब से अब था दिल्ली अमृतसर हाइवे बंद है. एक बार फिर से किसान कल दिल्ली कूच करने के लिए तैयार है.कल किस तरह की यहां स्थिति रहेगी इस पर भी हमारी नजर रहेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here