Home Haryana भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने दिल्ली कूच को लेकर...

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने दिल्ली कूच को लेकर बनाई रणनीति

192
0
कुरुक्षेत्र, 4 दिसंबर –किसान नेता संजू नंबरदार ने कहा कि पिछले 6 महीने से भी अधिक समय से किसान हरियाणा पंजाब शंम्भु बॉर्डर तथा खनौरी बॉर्डर पर एम एस पी की मांग को लेकर बैठा हुआ है। अब किसानों की सुनवाई नहीं हुई तो अब किसानों की सुनाई दिल्ली होगी। सरकार ने दिल्ली ट्रैक्टर ट्राली ले जाने से मना किया है तो किसानों ने फैंसला किया है कि पैदल यात्रा करेंगे। 6 तारीख से किसानों का पैदल ही जत्था दिल्ली के लिए चलेगा। इसी के साथ देश के अन्य राज्यों से भी किसानों का जत्था हरियाणा में प्रवेश करेगा तो पहले की भांति हरियाणा इन किसानों की जिम्मेवारी लेगा । अन्य राज्यों के किसानों को दिल्ली पहुंचाने का काम हरियाणा का किसान करेगा। दूसरे राज्यों के किसानों के लिए हरियाणा का किसान हर तरह का काम करेगा।
सरकार ने इस बार पैदल किसानों को रोकने का काम किया तो तानाशाही होगी। अन्य राज्यों के किसानों के लिए राशन की व्यवस्था सहित सोने, खाने व रहने की भी हरियाणा ही करेगा। किसान दिल्ली के लिए प्रतिदिन 15 किलोमीटर पैदल चलेंगे। दिल्ली किसानों की है किसी अनुमति की जरूरत नहीं। किसानों के जत्थों का नेतृत्व अमरजीत सिंह मोहड़ी, पन्नू, पंडेर, डल्लेवाल इत्यादि सहित हरियाणा पंजाब के बड़े नेता होंगे। पुरे देश के किसान पहुंचेंगे.
अन्य किसान नेता संजीव आलम पुर ने कहा कि किसानों की काफी लम्बे समय से स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागु करने की मांग रही है। भाजपा सरकार शुरू से ही किसानों को धोखा दे रही है किसान काफी लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर बॉर्डर पर बैठे थे। अब किसान 6 तारीख को शम्भु बॉर्डर से हरियाणा में आएंगे। इस के लिए हरियाणा की शहीद भगत सिंह किसान यूनियन की टीम सारी व्यवस्था कर रही है। राज्यों के सभी गांव में जाकर किसानों को जागरूक करेंगे। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए क़ुरबानी देता रहेगा। कुरुक्षेत्र से भी हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पैदल यात्रा में शामिल होंगे। दिल्ली किसानों की आगामी लड़ाई का फैंसला संयुक्त किसान मोर्चा करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here