Home Haryana ओलिंपिक कांस्य विजेता अमन सहरावत प्रतियोगिता से हटे, वजन अधिक

ओलिंपिक कांस्य विजेता अमन सहरावत प्रतियोगिता से हटे, वजन अधिक

93
0

नई दिल्ली | ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत ने बताया कि विश्व सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता से उनका हटना उनके लिए काफी निराशाजनक रहा। प्रतियोगिता से एक दिन पहले पेट दर्द और ओवरवेट के कारण वे न तो अभ्यास कर सके और न ही निर्धारित वजन में लौट पाए।

अमन सहरावत वर्तमान में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्होंने कहा, “मैं खुद पर भरोसा रखता हूं और जल्द ही वापसी करूंगा।”

वजन ज्यादा होने का कारण

विश्व सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम वजन वर्ग में हिस्सा लेने वाले अमन का वजन एक किलो 700 ग्राम अधिक पाया गया। भारतीय कुश्ती संघ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों और टीम के प्रशिक्षकों से जवाब मांगा गया है।

अमन ने खुद बताया, “13 सितंबर को देखा कि मेरा वजन निर्धारित सीमा से अधिक है। वजन कम करने के लिए अभ्यास शुरू किया, लेकिन पेट दर्द बढ़ गया। मैं कुछ खा-पी नहीं सकता था और बुखार भी चढ़ गया। ऐसी स्थिति में मैं मुकाबला नहीं कर सकता था।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here