Home Haryana हरियाणा विधानसभा के अंतिम बजट सत्र में CM मनोहर लाल ने की...

हरियाणा विधानसभा के अंतिम बजट सत्र में CM मनोहर लाल ने की ये घोषणा

129
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा  सरकार का बुधवार को अंतिम विधानसभा बजट सत्र था. जिसमें सरकार ने  कई घोषणाए की.मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सड़कों का चौड़ाकरण करते समय बीच में आने वाले बिजली के खंभों को अब ट्रांसमिशन कंपनियां स्वयं अपने खर्चे पर हटाएंगी। पहले संबंधित विभाग को बिजली के खंभे हटाने के लिए नोटिस दिया जाता था।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक और घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने आबकारी नीति में प्रावधान किया था कि 1 मार्च से डिस्टलरीज प्लास्टिक की बोतलों की बजाये कांच की बोतलों में श*राब की सप्लाई करेगी। लेकिन अब सरकार ने पॉलिसी की अवधि तक इस अनिवार्य प्रावधान को वैकल्पिक कर दिया है, ताकि डिस्टलरीज को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा चलाई जा रही प्रोपर्टी आईडी की व्यवस्था की केंद्र सरकार ने सराहना की है और इस व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 150 करोड़ रुपये की ग्रांट दी है। उन्होंने कहा कि बजट सत्र के दौरान 7 सिटिंग हुई हैं और सत्र के सुचारू संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here