पलवल, 4 फरवरी– युवा अधिकारिता, उद्यमिता एवं खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल बस स्टैंड पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त हरीश कुमार वशिष्ठ और अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी भी मौजूद थे।खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पलवल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अथक प्रयास किया जाएगा।जिसमें जनभागीदारी भी जरूरी है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वच्छता अभियान में सहयोग करना चाहिए और स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में जहां भी गंदगी दिखाई दें वहां स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई करें।
पलवल में नई औद्योगिक इकाइयां की जाएगी स्थापित..
गौरव गौतम ने कहा कि पलवल जिले के विकास के लिए सरकार कार्य कर रही है।पलवल में मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा निवेश किया जाएगा और नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएगी। नेशनल हाइवें के दोनों तरफ वेयरहाउस बनाए जाएगें। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से पलवल जिले के विकास को गति मिलेगी। कनेक्टिविटी के मामले में पलवल अलग दिखाई देगा। वहीं उन्होंने कहा कि पलवल के सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट्स भी जल्द लगाए जाएंगे और सभी चौक चौराहे पर भी मोबाइल टॉयलेट लगाए जाएंगे. वहीं उन्होंने कुमारी शैलजा द्वारा लगाए गए बजट में अनदेखी के आप पर भी खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेतृत्वहीन पार्टी है जो अभी तक अपना विपक्ष का नेट नहीं चल पाई हो वह अच्छे कामों में दोष लगाने के अलावा कुछ नहीं कर सकती बजट को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह आम जनता के हित का और 2047 के भारत के सपनों को साकार करने वाला बजट है







