Home Ambala पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का जन्मदिन अम्बाला शहर में...

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का जन्मदिन अम्बाला शहर में आज समाज सेवा को रहा समर्पित

170
0
अम्बाला 25 अक्टूबर – हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल का आज 46वां जन्मदिन है। ऐसे में अंबाला शहर में असीम गोयल का जन्मदिन विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व उनके समर्थकों ने अपने अपने तरीके से समाज सेवा कर मनाया। हालांकि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने अपने जन्मदिवस की शुरुआत अम्बाला के प्राचीन हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ कर की। इसके पश्चात उन्होंने गौशाला में गौसेवा से की। वहीं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर असीम गोयल का जन्मदिन मनाया।
 पहला रक्तदान शिविर अम्बाला शहर के अम्बाला क्लब में आयोजित किया गया और दूसरा रक्तदान शिविर आईटीआई में लगाया गया। इन दोनों रक्तदान शिविर में असीम गोयल ने रक्तदाताओं का बैज लगाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया और रक्तदान करने के लिए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में शामिल होने के बाद पूर्व राज्य मंत्री वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने शहर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चौक पर आयोजित भंडारे में भी शिरकत की और लोगों को प्रसाद वितरित भी किया। विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे असीम गोयल का समर्थकों पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
मीडिया से बातचीत करते हुए असीम गोयल ने कहा कि  पूर्व कांग्रेस सरकार पर्ची खर्ची और मर्ज़ी के आधार पर नौकरियां देती थी। जो भाजपा सरकार ने बंद कर मेरिट के आधार पर नौकरी देने का काम किया और एक एक गाँव से 60 और 65 बच्चे नौकरी लगे है और मुख्यमंत्री नायब सेनी  ने कहा था कि शपथ लेने से पहले युवाओं को नौकरी दूँगा, शपथ लेने से पहले 25,000 युवाओं को नौकरी दी। भाजपा सरकार और नायब सैनी जो कहते हैं वो करते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा पर तंज कसते हुए असीम गोयल ने कहा कि वो कर्नाटक हिमाचल तमिलनाडु की चिंता करे, जहां पर इन्होंने बड़ी बड़ी घोषणाएँ कर रखी है। जहाँ तक कुमारी सेलजा की बात है वे राष्ट्रीय नेता है क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश के नेतृत्व ने उनको प्रदेश का नेता माना ही नहीं और भाजपा ने जो घोषणा की है महिलाओं को 2100 जल्द ही मिलेंगे क्योंकि भाजपा खोखले वादे नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here