Home Haryana अनिल विज के आदेशों का यमुनानगर में दिख रहा बड़ा असर.. अब...

अनिल विज के आदेशों का यमुनानगर में दिख रहा बड़ा असर.. अब ट्रैक्टर- ट्राली चालकों की आई शामत

167
0
23 नवंबर,यमुनानगर -हरियाणा के मंत्री अनिल विज के आदेशों को यमुनानगर में धरातल पर उतारा जा रहा है। रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी जहां एक तरफ रिफ्लेक्टर टेप लगा रही है तो दूसरी तरफ यमुनानगर पुलिस ट्रैक्टर चालकों के भी जमकर चालान काट रही है।
यमुनानगर में सड़कों पर बिना नंबर प्लेट के सरपट दौड़ रहे वाले ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों के खिलाफ ट्रेफिक पुलिस एक्शन मोड में आ गया है। जिसके चलते आज यमुनानगर के बुड़िया रोड पर ट्रेफिक पुलिस की टीम ने जमकर ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालान किए हैं और कई वाहनों को इंपाउंड भी किया है. इनमें अधिकतर चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस और न ही इन वाहनों के पर्याप्त कागजात मौजुद थे। वाहन चालकों ने नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर-ट्रालियों के द्वारा व्यावसायिक काम किए जा रहे हैं। ऐसे में हादसा होने इनकी पहचान कर पकड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। इनमें से अधिकतर लक्कड़, मिट्टी, रेत, बजरी जैसी खनन सामग्री से भरे होते हैं। मौके पर मौजूद ट्रेफिक एसएचओ कुशलपाल सिंह ने बताया कि नाका लगाकर ट्रेक्टर ट्रोलियों की जांच की जा रही है . ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट वाहन चालकों से सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने कहा चालान अभियान आगे भी इस तरह से जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here