अम्बाला, 13 सितम्बर – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत के बाद हरियाणा में विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट में भारी जोश देखने को मिल रहा है. अंबाला कैंट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राज कौर गिल ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया.उन्होंने कहा की हरियाणा का शेर बाहर आ गया है और अब हरियाणा में 90 की 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत होगी.
हरियाणा में विधान सभा चुनाव के माहौल में दिल्ली के मुख्य मंत्री केजरीवाल की जमानत ने चुनावी माहौल को बदल दिया.अब आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट में जोश भर गया है. अंबाला कैंट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राज कौर गिल ने कहा कि हरियाणा का शेर बाहर आ रहा है ! उन्होंने सभी देश वासियों , हरियाणा वासियों , पंजाब वासियों को केजरीवाल की जमानत पर बधाई भी दी ! उन्होंने कहा कि पहले भी उनको अंदर कर रखा था और उसी को रोका जाता है जिसका डर होता है ! उन्होंने कहा कि सच को न कभी दबाया जा सकता और न कभी रोका जा सकता है ! उन्होंने कहा कि हमारे हौसले पहले ही बुलंद थे और उनके बाहर आने के बाद और भी बुलंद हो गए है ! वहीं जब उनसे पूछा गया कि चुनाव पर कितना असर देखते है तो उन्होंने कहा कि बहुत असर पड़ेगा ! उन्होंने अब 90 की 90 सीटों पर जीत का दावा किया !







