कैथल, 18 सितम्बर : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कैथल की राजनीति में एक बड़े युग की संरचना भी है। हरियाणा की राजनीति में अपनी अहम भूमिका रखने वाले पूर्व मंत्री और कैथल से 2 बार विधायक रह चुके, कैथल की प्रगति व उन्नति में अपनी अहम भूमिका रखने वाले, जिन्होंने जातिगत विभाजन क़ो ख़त्म पूरे समाज क़ो एक सूत्र में बाँधने का प्रयास भी किया और क़ामयाब भी हुए वो मेरे साथी सुरेन्द्र मदान सहित आदित्य सुरजेवाला क़ो अपना आशीर्वाद व समर्थन दिया।
सुरेन्द्र मदान ने आदित्य सुरजेवाला क़ो अपना समर्थन देते हुए कहा कि मैंने 2 बार कैथल की नुमाइंदगी की. मैंने कैथल के विकास के लिए कार्य किए, लेकिन सुरजेवाला परिवार ने कैथल में अपनी कमान संभाली तो रिकॉर्डतोड़ विकास कार्यो की झड़ी लगा दी, जिससे दिल क़ो बहुत ख़ुशी मिली। भाजपा के 10 साल में कैथल की जो हालत हो चुकी है उससे दिल दुःखी होता है। रणदीप सुरजेवाला के विकास कार्यों से प्रभावित होकर ही आज हम सब साथियों ने कैथल के बेटे आदित्य सुरजेवाला क़ो अपना समर्थन देने का फैसला किया।हम भारी मतों से अबकी बार कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला क़ो कैथल से जीतवाकर विधानसभा में भेजेंगे।







