Home Haryana चलती स्कॉर्पियो बनी आ.ग का गोला…छछरौली से शादी समारोह में जा रहे...

चलती स्कॉर्पियो बनी आ.ग का गोला…छछरौली से शादी समारोह में जा रहे था परिवार

184
0
23 नवंबर, यमुनानगर– -जगाधरी-पोंटा साहिब नेशनल हाईवे पर ताज फॉर्म पैलेस के नजदीक चलती कार में अचानक से आ.ग लग गई। आ.ग लगने के कारण कार की लपटे आसमान की ऊंचाइयों को छू रही थी। जिसे देखकर रास्ते से गुजरने वाले लोग देखकर अचंभित रह गए। क्योंकि उस कार में लगी आ.ग के बीच कार में सफर कर रहा परिवार कार के अंदर ही बैठा था। कार के अंदर बच्चे महिलाएं और पुरुष बैठे हुए थे वह एक शादी समारोह में जा रहे थे की कार में अचानक से आग लग गई जिसे देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों की धड़कन थम गई।
प्रत्यक्ष दर्शी मिंटू सिंह का कहना है कि जिस कार में आग लगी है वह छछरौली के ही रहने वाले हैं और वह अपने परिवार के साथ आज शादी समारोह में शामिल होने के लिए छछरौली से कहीं जा रहे थे कि अचानक से कार में आग लग गई और आज की लफ्ट आसमान को छू रही थी। आग लगने के कारण कार में बैठे लोगों ने सबसे पहले बच्चों को कार की खिड़कियों से बाहर की ओर सुरक्षित पहुंचाया फिर कार में बैठी महिलाओं को भी फुर्ती के साथ बाहर निकाला और खुद भी कर से बाहर कूद पड़े। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है क्योंकि यह स्कॉर्पियो गाड़ी थी और अभी बिल्कुल नई ही थी इस गाड़ी को लिए हुए कुछ ज्यादा समय नहीं हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि जिस कार में आग लगी है वह छछरौली की रहने वाले हैं लेकिन वह उनके बारे में ज्यादा नहीं जानते उनका अनुमान है कि परिवार बहुत सदमे में है और वह किसी से कोई भी बातचीत करने की हालत में नहीं है। लेकिन भगवान का शुक्र है कि परिवार पूरी तरह से ठीक है इस घटना के बाद पूरे एरिया में सनसनी फैल गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here