फरीदाबाद, 16 नवंबर – फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में फ्री में श.राब न देने पर ठेका संचालक पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.बता दें कि इस पूरी घटना cctv में कैद हुई थी.
एसीपी क्राइम फरीदाबाद अमन यादव ने की प्रेस वार्ता
एसीपी क्राइम फरीदाबाद अमन यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि दोनों आरोपी देर रात ठेके पर पहुंचे और ठेका संचालक को फ्री में श.राब देने के लिए दबाव बना रहे थे.ठेका संचालक में श.राब देने से मना किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दिया.पुलिस ने दोनों आरोपियों को घर दबोचा है और अवैध हथियार कहां से लेकर आए हैं इस बात की भी जांच की जा रही है।







