अम्बाला, 14 दिसंबर-–एक बार फिर से किसान नेता सरवन सिंह पंधरे ने किसानों को वापिस बुला लिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति बनाई जा रही है !शंभू बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को आगे जाने से रोकने के बाद किसान नेता आगमी रणनीति बनाने की तैयारी कर रहे हैं.
गौरतलब है कि किसानों द्वारा एक बार फिर दिल्ली कूच करने की कोशिश की गई. दिल्ली कूच करने से पहले किसानों द्वारा अरदास की गई. उसके बाद 101 किसानों के जत्थे के साथ किसानों द्वारा आगे जाने की कोशिश की गई. जैसे ही किसान शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिगेट पर पहुंचे तो इस बीच पुलिस द्वारा किसानों को शांति बनाए रखने की अपील की गई.किसानों द्वारा बैरीगेटिंग को तोड़ने की कोशिश की गई, जिसपर पुलिस प्रशासन द्वारा वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई.वहीं किसानों को रोकने के लिए आंशु गैस के गोले भी दागे गए. जिसमें कईं किसान घायल भी हुए जिनको अस्पताल में पहुंचाया गया. एक बार फिर से किसानों का दिल्ली कूच का प्रोग्राम नाकाम हो गया !







