Home Haryana हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया...

हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

17
0

भिवानी  | हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। बदलते मौसम के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान गुरुग्राम स्थित नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी में 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भिवानी में 32.9 डिग्री और हिसार में 32.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

IMD ने आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को कई स्थानों पर बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान है। कुछ इलाकों में आज भी हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के चलते खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है, जिससे किसान लगातार मौसम पर नजर बनाए हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here