Home Haryana भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक.. जिलाध्यक्ष ने...

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर हुई बैठक.. जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटियां

104
0
कुरुक्षेत्र, 16 नवंबर – भाजपा  जिलाध्यक्ष सुशील राणा के नेतृत्व में आज सेक्टर 8 स्तिथ भाजपा कार्यलय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हल्के के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
 मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने बताया कि आगामी 18 नवम्बर को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे। जहां वे भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वही बैठक को लेकर आज सभी पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर के बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें शक्ति प्रमुख केंद्र,मंडल अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान हर बूथ स्तर पर चलाया गया है जो लक्ष्य उन्हें पार्टी द्वारा दिया गया था उसे पूरा कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here