अंबाला, 11नवंबर –बिजली परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी विधानसभा की जनता के लिए जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान भारी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद को लेकर पहुंचे, जिस पर विज ने नगर परिषद के सैनिटरी इंस्पेक्टर को फटकार लगाई. वही बिजली चोरी से संबंधित शिकायत आने पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत रेड करने के आदेश दिए। इस दौरान कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यह कोई पार्टी नहीं बल्कि धड़ों का समूह है।
एक लंबे अरसे के बाद आज अंबाला छावनी में गब्बर कहे जाने वाले हरियाणा के परिवहन, बिजली और श्रम मंत्री अनिल विज का जनता दरबार दुबारा से लगा, लेकिन इस बार सिर्फ अंबाला छावनी विधानसभा के लोगो को समस्याओं को सुना गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और ज्यादातर समस्याएं बिजली विभाग से संबंधित सामने आई है। वही मीडिया से बात करते हुए मंत्री अनिल ने कहा कि सभी विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आई है, जिन्हें सुनकर निर्देश दिए हैं और मौके पर समाधान भी किया है। जो भी समस्याएं आज सामने आई थी वह अगले हफ्ते सामने नहीं आनी चाहिए यह अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, उन्हें इसी हफ्ते में निपटाना है।
इस दौरान बिजली विभाग की मीटिंग के दौरान बिजली विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि प्री पेड़ मीटर लगाए जाए और पूरे प्रदेश भर में भी जहां पर सड़क पर बिजली के खंभे लगाए गए हैं उन्हें हटा दिया जाए और उचित स्थान पर लगाया जाए। वही शिकायतकर्ता बिजली चोरी से संबंधित शिकायत लेकर विज के समक्ष पहुंचा था जिस पर विज ने बिजली अधिकारियों को भी फटकार लगाई है और तुरंत रेड करने के भी निर्देश दिए थे। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और आने वाले समय में कोशिश की जा रही है कि सभी नालों को अंडरग्राउंड कर दिया जाए उसे पर अभी विचार चल रहा है। वहीं सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को भी विज ने फटकार लगाई और कहा कि अगली बार से ऐसी समस्याएं सामने नहीं आनी चाहिए।
विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है लेकिन कांग्रेस अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है, जिस पर तंज कसते हुए हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा कि नेता पार्टी के होते हैं धड़ों के होते हैं लेकिन सामूहिक नहीं होते और कांग्रेस विभिन्न धड़ों का एक समूह है ये आपस में मिल कर नहीं रह सकते इसलिए अभी तक नेता नहीं चुना गया।






