Home Faridabad विधायक का आभार जताने पहुंचे कॉलोनी वासी… 40 साल से अपने घर...

विधायक का आभार जताने पहुंचे कॉलोनी वासी… 40 साल से अपने घर की लड़ाई चल रही थी सरकार से

146
0
फरीदाबाद, 11 नवंबर –फरीदाबाद की बल्लभगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का धन्यवाद करने के लिए आज सैंकडों की संख्या में ईस्ट इंडिया कॉलोनी के लोग विधायक के कार्यालय पहुंचे.
कॉलोनी के पहुंचे लोगों ने बताया की पिछले 40 सालों से वो अपने मकानों की हक़ की लड़ाई लड़ रहे थे जिसे बीजेपी सरकार ने साकार किया है और इसीलिए आज वो सभी इखट्ठा होकर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर आएं हैं.इस मौके पर विधायक ने लोगों की सभी बातों को सुना और कहा की पिछले काफी समय से ये समस्या चल रही थी जिसे बीजेपी सरकार के कार्यकाल में हल कर दिया गया है. अब नगर निगम की जिस जमीन पर इनको घर बनाकर दिए गए थे उनका मालिकाना हक़ अब इनको मिल जायेगा, बाकी और भी कोई समस्या कॉलोनी वासियों ने बताई हैं जिसे भी जल्द समाधान कर दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here