हरियाणा (एकता): मणिपुर से लौटे हरियाणा के छात्रों का दूसरा ग्रुप मंगलवार को दिल्ली पहुंचा। बता दें कि मणिपुर में फंसे हरियाणा के 11 छात्रों को स्पेशल फ्लाइट की मदद से रेस्क्यू किया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा के जो छात्र मणिपुर में पढ़ाई कर रहे थे उन्हें स्पेशल उड़ानों से दिल्ली लाया गया। बता दें कि इन छात्रों ने वहां के हालातों से रु-ब-रु करवाया। फिलहाल छात्रों ने मुंबई में सुरक्षित पहुंचने पर राहत महसूस की।
पीड़ित छात्रों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा। साथ ही उन्होंने कहा “मणिपुर में हालात बहुत खराब थे, इंटरनेट बंद था और चारों तरफ सिर्फ गोलीबारी हो रही थी।” छात्रों ने कहा कि हमने सबकुछ देखा। इसके बाद हमें काफी डर लगने लगा। वहां पर रह रहा व्यक्ति अपने शहर लौटना चाहता था। वहीं दूसरी तरफ कई राज्य सरकारें अपने छात्रों को मणिपुर से बाहर निकालने के लिए तैयारी कर रही हैं।







