कैथल : चन्द्रिका ( TSN)-कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने आज कैथल के किसान भवन में प्रेस वार्ता की. MSP को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा का DNA किसान विरोधी है.उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और अगर जनता उन्हें 50 सीट और दे देती तो MSP का मसला हल हो जाता। लेकिन हरियाणा महाराष्ट्र और झारखंड में वोट की चोट से भाजपा को हराया जा सकता है.
देश के कृषि मंत्री पर ह*मला बोलते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि इस देश के कृषि मंत्री ऐसे हैं जिनके पास एक इंच भी कृषि योग्य भूमि नहीं है और जिन्होंने आज तक कभी भी हल का मुठ नहीं पकड़ा.कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ह*मला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे कृषि मंत्री हैं जिनके शासन काल में दर्जनों किसानों की ह*त्या हुई और कृषि सम्बन्धी झूठे आंकड़े पेश कर इनाम भी हासिल कर लिया. वहीं किरण चौधरी के कांग्रेस छोड़कर जाने पर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर एक कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़कर जाता है उसका भी नुकसान और दुख होता है.नेता जाए तो और ज्यादा नुकसान और दुख होता है ।किरण चौधरी तो एक नेता थी, इस बारे में पार्टी को आत्ममंथन करना होगा.







