12 नवंबर, यमुनानगर— यमुनानगर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पुलिस का भी बदमाशों को खौफ नहीं रहा. ऐसे में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह जो कि इन दिनों पंचकूला में तैनात है उनके घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी मां को मौ.त के घाट उतार दिया. यही नहीं बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट भी की.
लगभग 75 लाख और 20 से 30 तोले सोने पर किया हाथ साफ
लूटपाट कितने की हुई है इस पर पुलिस तो खुलासा नहीं कर रही ,लेकिन परिवार के ही लोगों की माने तो बदमाशों ने घर में पड़े 70 से 75 लाख रुपये 20 से 30 तोले सोने पर भी हाथ साफ किए हैं. यह भी बताया जा रहा है कि एक प्लॉट लेने को लेकर घर में यह पैसे रखे हुए थे और आज बदमाशों ने दिन दहाड़े यानी कि दोपहर को इस घटना को अंजाम दिया. जिस जगह पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर का घर है उनके पास में ही पूर्व में रहे विधायक का भी घर है . ऐसे में पॉश इलाके में बदमाशों को कानून का कोई खौफ नजर नहीं आय जो उन्होंने दिनदहाड़े ही क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की मां को मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला के गले में पड़ी चुन्नी से ही उसके गले को घट कर उसे मौ.त के घाट उतारा है.जिस वक्त यह घटना घटी उसे समय मृतक राजबाला घर पर अकेली थी और उनके पति कोर्ट में गए हुए थे और तभी बदमाशों ने घर में घुसकर इस पूरी घटना को अंजाम दे दिया फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस के अनाधिकार मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड की मदद से इलाके को सर्च करना शुरू कर दिया हालांकि पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को फुटेज भी कब्जे में लेने शुरू कर दी है ताकि जल्द से जल्द बदमाशों तक पहुंचा जा सके इस पूरे मामले में स्वयं एसपी यमुनानगर इस घटना की जांच करते हुए नजर आ रहे थे.
एसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह तो साफ कर दिया किया ह.त्या को बदमाशों ने कैसे अंजाम दिया लेकिन कितने की लूट हुई इस पर पुलिस अभी कुछ भी नहीं बोल पा रही, फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर भेज दिया है तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच भी आरंभ कर दी है.







