Home Haryana हड़ताल पर जाने से पटवारी दुखी लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के...

हड़ताल पर जाने से पटवारी दुखी लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के दिए संकेत

118
0
यमुनानगर : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है,लेकिन अभी तक सरकार और पटवारी प्रतिनिधिमंडल के बीच कोई भी बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर मांग नहीं मानी गई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी ।पटवारियों ने जनता की परेशानी को भी लेकर दुख जाता है।
 हरियाणा में पटवारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। तीन दिवसीय इस हड़ताल के बाद अब पटवारियों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के संकेत दे दिए हैं।पटवारी चेल्ला राम ने कहा कि अभी तक हमारी और सरकार के बीच किसी भी तरह की वार्ता नहीं हुई है। हमें नहीं लगता कि सरकार हमारी मांग मानेगी, ऐसे में अगर तीन दिवसीय  हड़ताल के बावजूद भी सरकार ने मांगे नहीं मानी तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हड़ताल से वैसे जनता जो परेशान हो रही है उसका हमें दुख है। लेकिन हमारी मंशा जनता को परेशान करने की नहीं है बल्कि हमारी मांग ग्रेड पे बढ़ाने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here