Home politics बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले…नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनवाने में...

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले…नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनवाने में हरियाणा की रहेगी अहम भूमिका

146
0
कुरुक्षेत्र ( TSN)- भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी आज सुबह कुरुक्षेत्र पहुंचे तो उनका भाजपा कार्यकर्ताओ व विधायक सुभाष सुधा ने जोरदार का स्वागत किया । मीडिया से बातचीत में नायब सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को जो जिम्मेवारी दी है, वह इसका बखूबी निर्वहन करेंगे और मिशन 2024 के तहत हरियाणा की सभी 10 लोक सभा सीटे भाजपा की झोली में डालकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनाने में हरियाणा अपनी भूमिका अदा करेगा ।
नायब सैनी ने  विपक्ष पर  खासकर कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करती है और उनके झूठ से लोगों को बचाना मुख्य चुनौती रहेगी । राजस्थान में भी किसान की कर्ज माफी को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने सत्ता हथियाई,कर्जा तो पूरे पांच साल माफ नही हुआ लेकिन वहां 19500 किसानों की जमीने कुर्क हुई व 4500 किसानों ने आत्म+हत्या की । उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पर भी उनका फोकस रहेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here