कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-सवारियों को लेकर ऑटो चालकों की मनमानी के खिलाफ ई-रिक्शा कर्मियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. आज वे कुरुक्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित सीएम आवास का घेराव करने भी पहुंचे.
ई रिक्शा कर्मियों ने कहा कि ब्रह्मा सरोवर पर ई रिक्शा चलाने में उन्हें परेशानी आ रही है.जो ऑटो चालक है वह जबरदस्ती उनकी सवारी को उतार लेते हैं और 17 जून 2023 को आरटीओ मैडम के साथ समझौता होने के बावजूद भी वह सहमत नहीं है और जबरदस्ती सवारी उतार लेते हैं। जिससे उन्हें काम करने में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि हमारे बीच कुछ बुजुर्ग व्यक्ति हैं कुछ अपाहिज व्यक्ति हैं जो ई रिक्शा चला कर अपने घर का गुजारा करते हैं परंतु ऑटो चालकों की मनमानी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि ब्रह्मसरोवर पर रिक्शा चलाना हमारे लिए मुश्किल हो गया है. हम बुजुर्ग व्यक्ति हैं कब तक यह लड़ाई लड़ेंगे इसलिए आज सीएम आवास का घेराव करने पहंचे हैं। इस मौके पर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे!रिक्शा कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों का हल नहीं होता हम कुछ खाए पिए बगैर यहीं पर भूख हड़ताल करेंगे.







