Home Ambala अनिल विज बोले..चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने गद्दारी करके नुकसान पहुंचाने...

अनिल विज बोले..चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने गद्दारी करके नुकसान पहुंचाने की कोशिश की

109
0
अम्बाला, 4 नवंबर ( TSN)-अंबाला कैंट बीपीएस प्लेनिटोरियम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा कार्यकर्ता धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! इस कार्यक्रम में भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे, जिनमें भारी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया ! इस मौके पर जीत की खुशी में महिलाओं ने खूब डांस किया ! कार्यक्रम की शुरुआत हमेशा की तरफ भारत माता , श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर की गई ! हरियाणां के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मंच से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया !
 हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने संबोधन की शुरुआत गीत से कि ‘ जीना यहां मरना यहां इसके सिवा अब जाना कहां ‘ वहीं उन्होंने दूसरा गीत गया ‘ माना की जेब से फकीर है फिर भी यारो दिल के हम अमीर है ‘ उन्होंने कहा कि ये चुनाव खास था चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने गद्दारी करके हमे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की ! उन्होंने कहा कि दस साल मंत्री बनके रहे, मौका आया तो दूसरी तरफ कूदकर चले गए ! उन्होंने कहा कि मैने तो पहली ही मीटिंग में कह दिया था जिसने जाना है चले जाओ दाम भी अच्छे मिल रहे है लेकिन मैं किसी को मनाने नहीं जाऊंगा ! उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ 10 सच्चे सुच्चे कार्यकर्ता भी रह जाएंगे तो मैं उनके दम पर चुनाव जीतकर दिखा दूंगा !अनिल विज ने कहा कि चुनाव के दौरान बहुत तरह के खेल खेले गए और मकसद था मुझे हराने का ! वहीं उन्होंने आज मंच से बीजेपी के जिला कोषाध्यक्ष आशीष तायल का नाम सार्वजनिक करते हुए इनपर गद्दारी करने का आरोप लगाया.इस मौके पर उन्होंने प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए कि प्रशासन ने पूरी कोशिश की मुझे हरवाने की. उन्होंने ये भी आरोप लगाया  कि प्रशासन द्वारा मुझे मरवाने की भी कोशिश की गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here