Home Haryana भाजपा क़ो कैथल में लगा सबसे बड़ा झटका, नई अनाज मंडी के...

भाजपा क़ो कैथल में लगा सबसे बड़ा झटका, नई अनाज मंडी के प्रधान ने थामा सुरजेवाला का हाथ

158
0

कैथल,22 अगस्त—भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा की भाजपा सरकार क़ो आड़े हाथों लिया। सुरजेवाला ने कहा कि आज हरियाणा का किसान, मजदूर, व्यापारी व गरीब का भाजपा सरकार में दम घूंट रहा है और वो उत्पीड़ित है। भाजपा सरकार मंडियों को 2 उद्योगपतियों को बेचकर आढ़ती, व्यापारी, किसान व मजदूर साथियों पर कुठराघात करना चाहती है। आज कैथल में 4-4 मंथली सरकारी दफ़्तरों से भाजपा के नेताओं के पास जाती है। 10 साल से भाजपा सरकार ने कैथल को विकास के मामले में हजारों साल पीछे धकेल दिया है।

 

 

 

 

 

 

सुरजेवाला ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, गरीब के हकों व इलाके की मजबूती के लिए सोहन ढुल व साथियों के साथ मिलकर भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ लड़ेंगे व जनता की लड़ाई को जीतेगे। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार के 10 साल के शासन में कैथल में 40% कमीशन का खेल चल रहा है। 10 साल पहले सिटी एंव बैंक स्क्वेयर का काम अधूरा था आज वहां लोहे को जंग लग चुकी है लेकिन भाजपा उसे पूरा नहीं कर पाई। पूरे शहर में विकास कार्यों को ग्रहण लग चुका है। सरकारी दफ़्तरों से भाजपा के नेता हर महीने 4-4 मंथली लेते हैं। सड़क पर खड़ी रेहड़ियों से हफ्ता वसूली की जा रही है। प्रॉपटी टैक्स, पीपीपी और फैमिली आई डी से जनता को बरगलाया जा रहा है, खामियाँ दूर करने को लेकर कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं का बुराहाल चल रहा है। क्योंकि भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अब निक्कमी व नाकारा भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का समय आ चुका है। नई अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल व अन्य साथियों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाईन करते हुए कहा कि हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले भाजपा जजपा पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 10 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है। कैथल व हरियाणा को एक बार फिर कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व की जरूरत है, तभी विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, आढ़ती, दुकानदार, बैकवर्ड, एससी व गरीबों की भलाई सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। आज भाजपा, जजपा, इनैलो पार्टी का अंत निश्चित है व आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है व हरियाणा की कमान रणदीप सुरजेवाला के हाथ में होगी।उन्होंने कहा कि निरंतर ही इस क्रम को बरकरार रखा जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही हम सब तन मन धन से कांग्रेस पार्टी में सेवा करने के लिए भी संकल्पबद्ध रहेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here