Home Haryana फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी से रबी फसलों को जीवनदान

फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी से रबी फसलों को जीवनदान

30
0

फरीदाबाद |  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी ने रबी फसलों, विशेषकर गेहूं को नई जान दे दी है। किसान इस बारिश से बेहद उत्साहित हैं और खेतों में फसल की स्थिति देखकर संतोष जताया।

जिला कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक चले सुखे और ठंडे मौसम के बाद यह बारिश फसलों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। बूंदाबांदी से खेतों में मिट्टी की नमी बढ़ी है, जिससे फसल की जड़ों को आवश्यक पानी मिला। इसके साथ ही यह प्राकृतिक सिंचाई खाद के समान प्रभाव डाल रही है।

किसानों का कहना है कि इससे गेहूं की फसल में बढ़त होगी और उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है। इसके अलावा, हल्की बारिश और नमी से प्रदूषण स्तर में कमी भी आई है, जिससे वातावरण भी साफ और ताजगी भरा महसूस हो रहा है।

कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में नमी बनी रहेगी, जिससे फसलों को निरंतर लाभ मिलेगा। किसान सुबह से ही अपने खेतों का निरीक्षण करने और फसलों की स्थिति देखने के लिए निकल पड़े हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here