Home Ambala अनिल विज बोले..ये दिवाली विशेष, इस साल अयोध्या मंदिर में...

अनिल विज बोले..ये दिवाली विशेष, इस साल अयोध्या मंदिर में रामलला हुए विराजमान– अनिल विज

131
0
30 अक्टूबर, अम्बाला —–दिवाली 31 अक्टूबर की है या 1 नवंबर की इसको लेकर देश भर में धर्म गुरुओं और पंडितों में बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिवाली को दिन बनाने का ब्यान दे डाला है। विज ने कहा की किसी तरह के भ्र्म में पड़ने की जरूरत नहीं  है. दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन मना लो क्यूंकि ये दिवाली विशेष है क्यूंकि इस साल अयोध्या में राम जी का मंदिर बना है। अनिल  विज आज सुबह अपने दोस्तों के साथ ये दोस्ती हम नहीं छोडेंगे का गीत गाते भी दिखाई दिये।
कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों में EVM को लेकर गड़बड़ी के कई आरोप लगाए गए थे, जिसे लेकर कांग्रेस ने बकायदा चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया। चुनाव आयोग द्वारा इन आरोपों को सिरे से खारिज करने के बाद हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी कांग्रेस पर तंज कसा, विज ने कहा की जब ये जीत जाते हैँ तब इनको कोई एतराज नहीं होता लेकिन हमें पहले ही पता था की जब ये हारेंगे तो ये ऐसे ही आरोप लगाएंगे। अनिल विज ने कहा की जब EVM रीलीज होती है तब सभी पार्टियों के नुमाइंदो को दिखाया जाता है और जब पोलिंग स्टेशन पर स्टार्ट होती है तब भी सभी पार्टियों के नुमाइंदो को दिखाई जाती है और साथ ही कुछ वोट भी डाल के दिखाई जाती हैँ लेकिन इनका सारा सिस्टम फेल हो गया। विज ने कहा की चुनाव आयोग ने इन्हें सख्त लहजे में कहा है की इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए ये देश के प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here