Home Haryana गुरुग्राम के सेक्टर-24 में घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी भीषण...

गुरुग्राम के सेक्टर-24 में घर के बाहर खड़ी स्कूटी में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

13
0

गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम के सेक्टर-24 में देर रात घर के बाहर खड़ी एक होंडा एक्टिवा में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी आग की लपटों से घिर गई और कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग इतनी तेज थी कि स्कूटी का केवल लोहे का ढांचा ही बच पाया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी मकान के बाहर खड़ी थी। देर रात अचानक उसमें आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। स्कूटी के पास ही मकान का मुख्य द्वार होने के कारण आग से घर तक नुकसान पहुंचने का खतरा भी पैदा हो गया था।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ।

शुरुआती जांच में स्कूटी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here