चंडीगढ़ | हरियाणा में जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इसके लिए 21 पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की है, जिनकी सूची पार्टी द्वारा औपचारिक रूप से जारी कर दी गई है।
एआईसीसी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने हरियाणा और मध्य प्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति से तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है। यह पर्यवेक्षक प्रत्येक जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर DCC अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया को अंजाम देंगे।
पार्टी की ओर से जारी सूची में हरियाणा के लिए कुल 21 ऑब्जर्वर्स के नाम शामिल हैं। प्रत्येक पर्यवेक्षक को एक विशिष्ट जिले में नियुक्त किया गया है, जहां वे उम्मीदवारों की समीक्षा और चयन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
इस कदम को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कांग्रेस का अहम प्रयास माना जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों से पहले जिला स्तर पर नेतृत्व को सशक्त किया जा सके।







