कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी आज कैथल के कपिल कमल कार्यालय में पहुंचे,जहां पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए ।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा और राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की साथी ही साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का लाभ व्यक्ति तक पहुंचाने की बात रखी l पत्रकार से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा दिए बयान पर आड़े हाथों लिया l उन्होंने कहा की दलितों की अगर कोई विरोधी पार्टी है तो वह कांग्रेस पार्टी है जिसने शुरू से ही दलितों का शोषण किया है, कांग्रेस जब-जब सत्ता में आई है तब तक उन्होंने दलितों अपमानित करने का काम किया है इसलिए उदयभान को यह भी बोलना चाहिए l







