Home Haryana 51 हजार युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर किए वितरित

51 हजार युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर किए वितरित

117
0
29 अक्टूबर, हरियाणा —आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के अंतर्गत 51 हजार युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से ज्वाइनिंग लेटर वितरित किए इस मेकर पर डाक विभाग द्वारा अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत सपने के अंतर्गत पिछले 10 सालों में लाखों युवाओं को राजगार उपलब्ध करवाया गया है.हमारी सरकार का लक्ष्य बेरोजगारी खत्म करना है हम विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सों के माध्यम से युवाओं को परिपक्व और योग्य बनाने के ओर कदम बढ़ा रहे है.
 वही केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि आज से केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा दिया है अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्ग आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक का इलाज निशुल्क करवा सकेंगे यह फैंसला देश के 6 करोड़ बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगा.पराली जलाने को लेकर छिड़े घमासान पर बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है जो आम जनता के सहयोग के बिना नहीं खत्म हो सकता इसके लिए सरकारों के साथ साथ किसानों को भी अपनी भागीदारी देनी होगी इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा पंजाब के किसानों से पराली ना जलाने की अपील की.
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हाल में ही कहा है कि अगर सीएम अरविंद केजरीवाल को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेवार भाजपा होगी इस पर बोलते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के पास ड्रामा करने के अलावा कुछ नहीं है वो हरियाणा में हुई अपनी हार को पचा नहीं पा रहे है अबकी बार दिल्ली में भी उनका सुपड़ा साफ हो जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here